मशहूर गायक-गीतकार जानी का एक्सीडेंट:
हादसा उनकी SUV के अन्य कार से टकराने से हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारें पलट गईं। पुलिस का भी कहना है कि दोनों में से किसी कार ने सिग्नल ब्रेक किया है, जिसके चलते यह हादसा हुआ।
SHO गुरजीत सिंह ने कहा कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि गलती किसकी थी।
जानी पंजाबी संगीत उद्योग में एक जाना-पहचाना नाम है। जिसने 'नाह', 'क्या बात है', 'पछताओगे', 'फिलहाल', 'तितलियां', 'बारिश की जाए' और 'फिलहाल 2 मोहब्बत' जैसे गीत लिखे।
अपने गीतों के कारण जॉनी युवाओं में काफी लोकप्रिय हैं। बी प्राक, हार्डी संधू और अन्य लोकप्रिय गायकों के सुपर हिट गानों के पीछे भी जानी की ही कलम होती है।
Level 3
इस हादसे के वक्त कार में दो और लोग भी मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक इस घटना में कार सवार सभी बाल-बाल बच गए। पुलिस के मुताबिक वाहन चौराहे पर नहीं रुके और आपस में टकरा गए।
वर्क फ्रंट की बात करें तो जानी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में की थी। 'शांत सिपाही' गाने की वजह से वह रातोंरात फेमस हो गए थे। जानी के गानों में हर तरह के रंग देखने को मिलते हैं।